Giridih News : हाइवा ने ली वृद्धा की जान, भड़के ग्रामीणों ने वाहन फूंका

Giridih News : हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध की घटना

Giridih News : प्रतिनिधि, देवरी. हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार की रात हाइवा की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी. मृतका बिहार के बांका जिले के बौसी थाना अंतर्गत एकहरी गांव की रहनेवाली बतायी जा रही है. शुक्रवार रात वह किसगो स्थित अपने रिश्तेदार के घर से गादिकला में रहनेवाली बहन के घर जा रही थी. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने लगा. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और उसमें आग लगा दी. कुछ ही देर में हाइवा धू-धू कर जलने लगा. सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. वाहन में आग लगाने की घटना की भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >