गिरिडीह के बगोदर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल

झारखंड में एक बड़ी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. उसे रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना गिरिडीह जिले के बगोदर में हुई.

बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना बगोदर-सरिया रोड़ स्थित जमुनिया मोड़ के समीप हुई. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

गिरिडीह जिले में जमुनिया मोड़ के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बगोदर से राज धनवार की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार जमुनिया मोड़ के पास एक पेड़ से टकरा गई. इसके बाद कार खेत में जा गिरी. घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ वहां जुट गयी. घटना की सूचना बगोदर थाना की पुलिस को दी गयी. घटनास्थल पर बगोदर के थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया

स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक राजधनवार का बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप- कार सवारों ने पी रखी थी शराब

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में सवार लोगों ने शराब पी रखी थी. चालक नशे में था. इस कार ने सबसे पहले बीएड कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को ठोकर मारी, जिससे कार खेत में चली गई. हालांकि, सड़क किनारे खड़ी कार में कोई सवार नहीं था.

कार दुर्घटना में मरने वाला व्यक्ति गिरिडीह के पचंबा का रहने वाला

चालक कार को तेजी से भगा रहा था. इसी दौरान जमुनिया मोड़ के पास एक पेड़ में कार ने जोरदार टक्कर मार दी. बगोदर पुलिस मृतकों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है. थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया कार के नंबर से पता चला है कि कार राजधवार के किसी व्यक्ति की है. वहीं, मृतक के बारे में पता चल रहा है कि वह गिरिडीह जिले के पचंबा का रहने वाला है.

Also Read : गिरिडीह के बगोदर में सड़क हादसा से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर समेत पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट

Also Read : गिरिडीह में चार अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >