Giridih News :मुलाकात से न्याय तक योजना के तहत हेल्प डेस्क की शुरुआत

Giridih News :केंद्रीय कारा गिरिडीह में काराधीन बंदियों के बीच जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर व मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया. ज्ञातव्य हो कि इसी महीने बंदियों के परिवार वालों के हितों को ध्यान में रखते हुए नालसा व झालसा के निर्देश पर मुलाकात से न्याय तक योजना के तहत जेल में विधिक सहायता हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है.

इसका उद्देश्य कैदियों के परिवारों को केस के चरण की जानकारी, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ या विधिक सहायता की जरूरत हो तो उन्हें प्रदान किया जायेगा. इस जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के मार्गदर्शन में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली गिरिडीह के फैयाज अहमद, रवि कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित थे. फैयाज अहमद ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा बंदियों को प्रदान किये जाने वाले विभिन्न विधिक सहायता की जानकारी दी गयी. कहा कि नालसा, नयी दिल्ली व झालसा रांची के द्वारा काराधीन बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर चलाये जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उन बंदियों को उचित विधिक सहायता प्रदान की जाती है. इसी के तहत प्रत्येक महीने जेल अदालत का आयोजन किया जाता है.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्या पर तत्काल लेती है संज्ञान

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कारा में संसीमित बंदियों को निरंतर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बंदियों के बीच से ही पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गयी है, जो निरंतर बंदियों के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को कारा प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचाते हैं, जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाता है. वैसे बंदी जो स्वयं के खर्च पर अपना अधिवक्ता रख पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो उन बंदियों के केस में संबंधित न्यायालय में निरंतर पैरवी करते हैं. बंदियों के मामलों की निरंतर मॉनिटरिंग भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से की जाती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल पीएलवी व जेल कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >