देवरी प्रखंड इलाके में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश से कृषकों ने राहत की सांस ली है. कृषक राजकुमार वर्मा, आनंद सिंह, कपिलदेव राय, उमेश सिंह, अनूप वर्मा, दिनेश यादव आदि कृषकों ने बताया कि बारिश के अभाव में इस वर्ष देवरी प्रखंड में दस फीसदी से भी कम सिंचित भूमि पर धान की रोपाई हो पायी.
लगातार बारिश के अभाव में कुछ किसानों ने पटवन कर धान की रोपाई की थी. उन खेतों में पानी पहुंचाकर रोपाई की गयी. बारिश के अभाव में फसल सूखने लगी थी. अब इस झमाझम बारिश से धान की फसल में जान आ गयी है. कई किसान धान की रोपाई कार्य में जुट गए हैं.
