देवरी. जिला आयुष समिति गिरिडीह के तत्वाधान में सौजन्य से मंगलवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी परिसर में शिविर लगाकर बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचकर दवा उपलब्ध करवायी जायेगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर 18 जुलाई को उत्क्रमित मध्य विद्यालय घसकरीडीह में स्कूली बच्चों की नेत्र जांच कर, जरूरतमंदों बच्च को चश्मा दिया जायेगा. वहीं, 21 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में आयुष्मान आरोग्य तथा 24 को प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
