Giridih News :दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक घायल

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड में गुरुवार को दो बाइकों के बीच आमने–सामने टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है. मनोज ने बताया कि वह झरियागादी गया हुआ था. वहां से लौटने के दौरान बरमसिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दो बाइकों की टक्कर में पांच जख्मी

चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थानांतर्गत सिरनाटांड़ नायकडीह के पास बुधवार की रात में दो बाइकों के बीच टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव निवासी कुंदन कुमार (25), प्रवीण कुमार (22), गुलशन कुमार (22), जमुआ प्रखंड के गोरो गांव के भिखारी लाल (60) व मंतोष राय (19) शामिल हैं. घायलों को सीएचसी देवरी में भर्ती करवाया गया. उपचार के बाद प्रवीण कुमार व मंतोष राय को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >