Giridih News :हीरोडीह में चारपहिया वाहन व बाइक के बीच सीधी टक्कर, दो घायल

Giridih News :हीरोडीह थाना अंतर्गत कोदंबरी चौक पर गुरुवार दोपहर चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गयी. भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोदंबरी चौक के पास बाइक सवार गुजर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर होते ही रंजीत साव व विकास साव ग्राम-गादीकला, थाना हीरोडीह निवासी सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोड़ पर रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गये. ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

जलेबियाघाटी में अनियंत्रित होकर पलटा तेल टैंकर

डुमरी-गिरिडीह मुख्य सड़क पर जलेबियाघाटी में गुरुवार तड़के एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद क्रेन व हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाया गया. टैंकर डुमरी से गिरिडीह की ओर जा रहा था. वाहन में कच्चा तेल लदा हुआ था. दुर्घटना के कारण काफी मात्रा में तेल बहकर बर्बाद हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >