Giridih News :पिस्टल दिखा होटल संचालक को धमका रहा था, ग्रामीणों ने पकड़ा

Giridih News :देवरी प्रखंड के मंडरो बाजार में रविवार की शाम में पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि, पुलिस जांच में पिस्टल नकली निकला.

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम में तीन युवक एक होटल में खाना खाने के बाद पैसे दिये बिना भाग गये. होटल का संचालक युवकों को ढूढ़ते हुए मंडरो बाजार पहुंचा, तो एक युवक नकली पिस्टल (प्लास्टिक का एयर गन) का भय दिखाने लगा. इस दौरान बाजार में मौजूद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और हीरोडीह पुलिस को सूचना दे दी. इस दौरान बाजार में भीड़ लग गयी. काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये.

युवक से हो रही पूछताछ

सूचना पर हीरोडीह के थाना प्रभारी महेश चंद्र सदल-बल मंडरो पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया. हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया. हालांकि, युवक के पास से बरामद पिस्टल जांच में नकली मिला. युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >