बगोदर में SIR कैंप पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, फॉर्म-6 और 8 की प्रगति व बूथ मैपिंग का लिया जायजा

प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बगोदर के दोंदलों में एसआइआर कैंप का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

बगोदर प्रखंड के दोंदलों पंचायत सचिवालय में एसआइआर के तहत लगाये गये कैंप का मंगलवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया. बगोदर सीओ प्रवीण कुमार ने उनका स्वागत किया. इसके बाद आयुक्त ने कैंप में चल रहे कार्यों की जानकारी ली.

मैपिंग का हाल जाना

उन्होंने केंद्र में फॉर्म संख्या छह और आठ के अब तक भरे गये आवेदनों की जानकारी ली. साथ ही जिन बूथों पर इन फॉर्मों को भरा गया है, इसकी मैपिंग की स्थिति भी देखी. आयुक्त ने अधिकारियों से एसआइआर कार्य में तेजी लाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरा करने को कहा. मतदाताओं को एसआइआर प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का स्वागत करते अधिकारी

बूथ में मतदाताओं की सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैंप में मतदाताओं की सुविधा के लिए की गयी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: कौन संभालेगा सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत, श्वेता या कोई और? गिरिडीह में उठने लगे सवाल

मौके पर जिले के महिला अधिकारी, बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम, थाना प्रभारी राजेश कुमार, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह और मुखिया तुलसी महतो समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gourav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >