उमवि परमाडीह उर्दू में 15 दिनों से खराब है चापाकल

उत्क्रमित मवि परमाडीह उर्दू में 15 दिनों से खराब चापाकल की मरम्मत करवाने को ले प्रधानाध्यापक मो मुख्तार आलम ने सीओ को आवेदन दिया है.

गांडेय.

उत्क्रमित मवि परमाडीह उर्दू में 15 दिनों से खराब चापाकल की मरम्मत करवाने को ले प्रधानाध्यापक मो मुख्तार आलम ने सीओ को आवेदन दिया है. सीओ को दिये गये आवेदन में प्रधानाध्यापक मो. मुख्तार आलम ने कहा है कि उत्क्रमित मवि परमाडीह उर्दू में मतदान केंद्र ( बूथ सं 283) भी है और आगामी 20 मई को कोडरमा लोस व गांडेय विस उप चुनाव को ले मतदान होना है. कहा कि यहां तीन-तीन चापाकल हैं, पर दो खराब हैं. मामले को लेकर पूर्व में भी पेयजल व स्वच्छता के जेई को सूचना दी गयी है, पर कोई पहल नहीं हो रही है. कहा कि फोन करने पर बार-बार टाल-मटोल किया जा रहा है. उन्होंने मामले को लेकर सीओ को आवेदन देकर चुनाव के पूर्व चापाकल मरम्मत की मांग की है. इस बाबत बीडीओ निशात अंजुम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. पेयजल व स्वच्छता के जेई को चापाकल मरम्मत करवाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >