सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि देवघर से लौट रही कार के आगे कजरो के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक अचानक सामने आ गयी. बाइक चालक को बचाने के क्रम में कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. वहीं बाईक चालक अनियंत्रित होकर गिर गया. इसमें कार में सवार सुधीर कुमार मेहता, भोला कुमार, पवन बर्मन, सौरभ कुमार वर्मा और ऋषिकेश कुमार गुप्ता घायल हो गये. सभी गिरिडीह के रहनेवाले बताये गये हैं, जबकि बाईक पर सवार मनोज मंडल चपुआडीह पंचायत के बिशनपुर गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है.
Giridih News :सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल
Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर एनएच मुख्य मार्ग पर कजरो के पास गुरुवार की दोपहर बाइक को बचाने के क्रम में कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. इसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार में सवार चार लोग घायल हो गये. वहीं बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
