51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वनांचल चौक से डुमरी तक 51 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ एक भव्य यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए भाग लिया और देशभक्ति के रंग में रंग गए.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इसरी बाजार के वनांचल चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वनांचल चौक से डुमरी तक राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी और भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार कर रहे थे.

51 मीटर लंबे तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान

तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण 51 मीटर लंबा विशाल राष्ट्रीय ध्वज रहा. हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए. यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा. विशाल तिरंगे के साथ आगे बढ़ते लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक : सुनीता कुमारी

जिप सदस्य सुनीता कुमारी और भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि डुमरी की धरती पर लोगों ने जिस एकजुटता और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज का गौरव बढ़ाया है, वह गर्व और भावुकता का क्षण है. इस तरह के आयोजन युवाओं और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं.

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में भाजपा डुमरी मंडल अध्यक्ष केदार महतो, मुखिया सीताराम तुरी, पंचायत समिति सदस्य नेहा देवी और निक्कू मिर्धा, दीपक कुमार, शिबू सिन्हा, करमचंद महतो, सूरज बर्णवाल, लखी गुप्ता, संगीता बर्णवाल, रेखा देवी, विक्की कुमार, शशिकांत बर्णवाल, तुलसी साहू, महेश महतो, चंदन जायसवाल, संजय बर्णवाल, जयलाल महतो, ढूलेश्वर साव, दुलारचंद महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kumar jais

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >