राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को फर्जी एनकांउटर में मारा जा रहा है : अन्नपूर्णा

Giridih News :झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को भाजपाइयों ने बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. बेंगाबाद चौक स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपाई नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.

राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को फर्जी एनकांउटर में मारा जा रहा है : अन्नपूर्णा

झमाझम बारिश के बीच गुरूवार को भाजपाइयों ने बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. बेंगाबाद चौक स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपाई नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ जो आवाज उठाते हैं, उसे फर्जी एनकांउटर में मारा जा रहा है. यही हाल सूर्या हांसदा के साथ हुआ. रिम्स टू की चर्चा जोरों पर है. नगरी के गरीब किसानों की जमीन को सरकार जबरन कब्जा करने का प्रयास की जिसे ग्रामीण मजदूरों ने विफल किया. कहा प्रदर्शन के माध्यम से फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ भाजपा सीबीआई जांच की मांग करती है. सरकार नीचे तबके लोगों को दबाकर बड़े लोगों के लिए हितैषी बनी हुई है. यहां के युवा बेरोजगार हैं, उनकी चिंता सरकार को नहीं है. बड़े-बड़े पैकेज में टेंडर कराकर बाहर के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. मौके पर मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, रघुनंदन कुशवाहा, दिलीप वर्मा के अलावा कई भाजपाई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >