Giridih News :सरकार महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देने को ले संकल्पित : सुदिव्य

Giridih News :गिरिडीह महिला कॉलेज में सोमवार को प्रो पीसी महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया. अनावरण झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया.

गिरिडीह महिला कॉलेज में सोमवार को प्रो पीसी महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया. अनावरण झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया. विशिष्ठ अतिथि डीसी रामनिवास यादव थे. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई. छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. वहीं, एनसीसी कैडेटों ने मार्चपास्ट कर अतिथियों का अभिनंदन किया. महाविद्यालय की प्राचार्य मधुश्री सेन सान्याल ने अपने स्वागत भाषण में सभी का अभिनंदन करते हुए महालनोबिस के जीवन, उनके योगदान और महाविद्यालय के प्रति उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह कॉलेज पूरे जिले का केंद्र है और इसे आगे ले जाने में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सहयोग हमेशा अहम रहा है.

महाविद्यालय परिवार का ऐतिहासिक कदम

मंत्री सुदिव्य कुमार ने महाविद्यालय परिसर में प्रतिमाओं की स्थापना को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि महालनोबिस दंपती का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देने और कॉलेज के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी. उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा की प्रासंगिकता और इसके सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिले के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में छात्राओं की उपलब्धियों का भी सम्मान किया गया. राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पौलमी सरकार और साध्वी यदुवंशी को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया. इससे छात्राओं और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ कृष्णानंद शर्मा ने किया व संचालन प्रो पूनम प्रभा मुंडू ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >