झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ की बैठक किरण पब्लिक स्कूल में हुई. अध्यक्षता राजेश कुमार महतो ने की. संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी महिला मंत्री के समक्ष विभागीय पदाधिकारी द्वारा लिखित समझौता का पालन नहीं करना दुखद है. मंत्री अपने कार्यकाल में समझौता लागू नहीं करवा सकी. जबकि, चुनाव में पुन: जीत हासिल कर मंत्री पद पर हैं. वह ट्रेड यूनियन की उपज से मंत्री के पद तक की सफर पूर्ण की है. ईमानदारी यह है कि अपने सहयोगी मंत्री से अनुरोध कर अपने समक्ष किये गये समझौते को लागू कराते हुए मासिक मानदेय 6000 पर पत्र निर्गत करायें व वरीयता सूची का प्रकाशन के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो. बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. सदस्यों ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि एआई कर्मी क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन उनके लेखा में राशि नहीं दर्शायी जा रही है. वहीं कर्मियों का भुगतान संबंधी लिखित आवेदन जिला मंत्री या जिलाध्यक्ष को देने पर जोर दिया, ताकि जिला पदाधिकारी से त्वरित निष्पादन हेतु वार्ता की जा सके. राज्य सरकार से मांग की कि 26 सितंबर 2024 को लिखित समझौते के अनुसार राज्य भर के एआई कर्मी की वरीयता सूची प्रकाशित करे व 6000 का मासिक मानदेय का भुगतान समझौता की तिथि से कराये. जिला कमेटी की बैठक प्रत्येक माह करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में रूपलाल महतो, जिला मंत्री मेघलाल मंडल, विमलकांत मौर्य, अमित कुमार वर्मा, मो आफताब, गोपाल वर्मा, दिनेश कुमार, अजय वर्मा, प्रीतम काकरी, आशीष कुमार राम, सुरेश शर्मा, नरेश राम, रामलाल मनीष कुमार, रमेंद्रनाथ, जगदीश वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, विजय कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
