Giridih News :अपराध की योजना बना रहे दो अपराधी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Giridih News :परसन ओपी पुलिस ने बुधवार को अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधी सामून अंसारी, पिता सगीर अंसारी ओपी क्षेत्र के राखेटांड़ का रहनेवाला है, जबकि दूसरा अपराधी आसू कुमार पंडित, पिता स्व. रामचंद्र पंडित धनवार थाना क्षेत्र के बांधी गांव का रहनेवाला है. यह जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ ने गुरुवार को परसन ओपी में प्रेसवार्ता में दी.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि एसपी को कुछ युवकों के परसन ओपी क्षेत्र में अपराध की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद उनके निर्देश पर गठित टीम ने राखेटांड़ के सगीर अंसारी के घर छापा मारा और वहां से सामुन अंसारी को एक कट्टा के साथ दबोच लिया. वहीं दूसरे अपराधी आसू पंडित को भी कब्जे में ले लिया गया. कहा कि उक्त अपराधी सड़क लूट की घटना को अंजाम देनेवाले थे. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में जमुआ के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, ओपी प्रभारी सोनू कुमार साहू, भरत सिंह सिकरिवाल, अरविंद कुमार, चंद्रधारी साव, सोनू कुमार सिंह, शिवनारायण वर्मा, हनीफ अंसारी समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >