गिरिडीह में सड़क हादसा, बस-कार टक्कर में दो की मौत

Giridih News: गिरिडीह में बस और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गिरिडीह से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले से सड़क हादसे की घटना सामने आई है. जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार में गुरुवार सुबह बस और कार की जोरदार टक्कर हुई. इस जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. 

मृतकों की पहचान हुई 

इस सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान हो गई है. मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है. 

घायलों को भेजा गया अस्पताल

घटना में कार सवार सुकरि देवी, तारा देवी, रोहित कुमार, जयनारायण राम और अरविंद यादव घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

सुबह पांच बजे हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब सवारी बस खोरीमहुआ की ओर आ रही थी और स्विफ्ट कार देवघर से बिरनी जा रही थी. इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

पुलिस जांच में जुटी 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, परेशान हुए लोग

यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >