Giridih News :राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ा गिरिडीह

Giridih News :सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर जिले से लेकर प्रखंडों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. सरदार की पटेल की 150वीं जयंती पर लोगों में उत्साह दिखा.

शहर में न्यू पुलिस लाइन गिरिडीह से दौड़ शुरू हुई. दौड़ में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया. पुलिस लाइन में सुबह देशभक्ति के नारों के बीच एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश गूंजा. सभी ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाये रखने का संकल्प लिया. दौड़ का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है. क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भी दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. डीसी श्रार यादव ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य नागरिकों में आपसी भाईचारा और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने लौह पुरुष पटेल के रियासतों को जोड़ने के कार्य का उल्लेख करते हुए समाज में सौहार्द और एकता बनाये रखने का आह्वान किया. डीसी ने कहा कि सरदार पटेल की विचारधारा हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.

आपसी मतभेद भूलकर एकता की ओर कदम

बढ़ायें

लोगों से अपील की कि सभी आपसी मतभेद भूलकर एकता की दिशा में कदम बढ़ायें. कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने में मदद मिलती है. करीब पांच किमी इस दौड़ समापन बड़ा चौक में हुआ. मौके पर एसी बिजय सिंह बिरूआ, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर व मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार व श्याम किशोर महतो, बीडीओ गणेश रजक, सीओ अरविंद प्रसाद, मुखिया शिवनाथ साव सहित महिला पुलिस, स्कूल के विद्यार्थी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >