गिरिडीह में बिजली के टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ग्रामीणों को समझाने में छूटे पसीने

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर चढ़कर युवक ने जमकर ड्रामा किया. ग्रामीणों को उसे समझाने में पसीने छूट गये.

गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक नशे की हालत में बिजली के टावर पर चढ़कर जमकर ड्रामा किया. इस दौरान वो अलग अलग अंदाज में फिल्मी डायलॉग बोलने लगा. इधर, जैसी ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया. बिजली के टावर की ऊंचाई 300 फीट है. बताया जाता है कि युवक बगोदर के भुइयां टोला का निवासी है. उसका नाम रति भुइयां है.

Also Read : गिरिडीह झंडा मैदान में गरजीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, कहा – करारा जवाब मिलेगा

युवक की इस हरकत की चर्चा पूरे इलाके में है. जब लंबे समय तक वह युवक बिजली के टावर से नीचे नहीं उतरा तब लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर नीचे बुलाने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद ग्रामीणों ने उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो को इसकी जानकारी दी. काफी प्रयास के बाद लोग उन्हें समझाने में कामयाब हुए. ग्रामीणों ने बताया कि हमलोगों ने युवक के इस हरकत की जानकारी पहले ही पुलिस को दे दी थी. गनीमत रही कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >