Giridih News: कुएं में तैरता मिला महिला का शव

Giridih News: बिरनी थानां क्षेत्र के घोसको में बीच खेत बहियार के अंदर बने कुएं में बुधवार का शाम एक महिला का शव तैरते देखा गया. महिला का शव देखे जाने के बाद हो हल्ला सुनकर आसपास के गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गये.

स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसएसआई शंभु प्रसाद सिंह पहुचे और शव को निकालने का प्रयास शुरू किया. समाचार भेजे जाने तक शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था. इधर, कुएं में शव मिलने की सूचना पर परसन ओपी क्षेत्र प्रधानडीह निवासी लखन यादव ने अपनी विवाहिता पुत्री का शव होने का अंदेशा जताया है. कहा कि उसकी पुत्री सुमित्रा देवी की शादी सरिया थाना क्षेत्र नीमाटांड़ निवासी बैजनाथ महतो के पुत्र सुनील यादव के साथ वर्ष 2024 में हुई थी. दामाद ने दो जून की सुबह आठ बजे बेटी के गायब होने की सूचना दी थी. दामाद ने सरिया थाना में पत्नी के गायब होने की लिखित शिकायत की थी. शव निकलने के बाद ही पुत्री की पहचान हो सकती है. एएसआई ने कहा शव निकालने और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >