Giridih News: प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने ही की थी पति की हत्या

Giridih News: रविवार को तिसरी थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मुस्तकीम की पत्नी ने ही प्रेमी के संग हत्या करने की साज़िश रची थी और हत्या कर के शव को पर्सनवा के पास फेंक दिया था, जिसे आरोपियों ने गुनाह कुबूला है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

तिसरी थानांतर्गत ग्राम बेलवाना में बीते दिनों मो मुस्तकीम की हुई हत्या का आरोपी उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी ही निकले. रविवार को तिसरी थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मुस्तकीम की पत्नी ने ही प्रेमी के संग हत्या करने की साज़िश रची थी और हत्या कर के शव को पर्सनवा के पास फेंक दिया था, जिसे आरोपियों ने गुनाह कुबूला है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में ही मुस्तकीम की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है. तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कहा कि बल्हारा के जाकिर हुसैन और मुस्तकीम की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि जीजा-साली को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. उसके बाद जीजा-साली और उसके एक मित्र के साथ साजिश रचकर मुस्तकीम की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर कांड का खुलासा कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >