Giridih News: युवती की आत्महत्या मामले में यूडी केस दर्ज

Giridih News: युवती के पिता के आवेदन पर मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. विदित हो कि गत सोमवार को मुफ़स्सिल थानांतर्गत सिहोडीह में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. उसकी पहचान हज़ारीबाग ज़िले के विष्णुगढ़ थाना के कुसुंबा निवासी शंभु सिंह की बेटी रूबी कुमारी (19) के रूप में हुई थी.

मुफ़स्सिल थानांतर्गत सिहोडीह में सोमवार को एक युवती ने फांसी के फंदे से झूल आत्महत्या कर ली. युवती के पिता के आवेदन पर मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है. विदित हो कि गत सोमवार को मुफ़स्सिल थानांतर्गत सिहोडीह में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. उसकी पहचान हज़ारीबाग ज़िले के विष्णुगढ़ थाना के कुसुंबा निवासी शंभु सिंह की बेटी रूबी कुमारी (19) के रूप में हुई थी. बताया जाता है कि रूबी पिछले दो महीने से सिहोडीह के एक घर में किराये पर रह रही थी. वह यहां देवनगर में एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में प्रशिक्षण ले रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >