Giridih News: बाइक चोरी मामले में दो युवक गये जेल

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

जेल भेजे गये आरोपियों में नावाटांड़ के मो ताज हसन व निसार अंसारी शामिल हैं. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले पचंबा थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गयी. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर एक युवक की पहचान की गयी. पुलिस टीम ने युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया आपने साथी का भी नाम

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी का नाम उजागर किया. इसके बाद दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई बाइक को भी बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चोरी की इस घटना में शामिल अन्य लोगों के शामिल होने की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >