उद्घाटन मैच गुनियाथर देवरी व कोठिया चकाई की टीम के बीच खेला गया. इसमें कोठिया की टीम 1-0 से विजयी रही. गुनियाथर के थाना प्रभारी इस्माइल मरांडी, समाजसेवी नवल किशोर राय, दीपक साव, जाकिर अंसारी, राजेश हांसदा, उस्मान अंसारी, शहादत अंसारी, सुनील मुर्मू, सुमेल मरांडी, होपना मुर्मू, आदि कई लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष, श्यामलाल सोरेन, सचिव रोशन मरांडी, कोषाध्यक्ष छोटेलाल टुडू आदि सक्रिय हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
