Giridih News :एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, विधि व्यवस्था बनाये रखने पर जोर

Giridih News :खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार अनुमंडल कार्यालय में क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में अनुमंडल के सभी थाना व ओपी प्रभारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए.

त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखना प्राथमिकता : राजेंद्र प्रसाद

खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार अनुमंडल कार्यालय में क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में अनुमंडल के सभी थाना व ओपी प्रभारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में गावां, देवरी, जमुआ, नवडीहा, धनवार, हीरोडीह, घोड़थंभा, लोकायनयनपुर, परसन, जमुआ तथा तिसरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी. एसडीपीओ ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों में धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. कहा कि दुर्गापूजा को लेकर बढ़ती भीड़, सड़कों पर यातायात का दबाव और त्योहारों को लेकर बाजारों में बढ़ती हलचल के बीच पुलिस को सघन गश्ती, ट्रैफिक नियंत्रण और हर स्तर पर सतर्क निगरानी रखनी होगी.

लंबित मामलों के निष्पादन में लायें तेजी

एसडीपीओ ने विशेष रूप से चोरी, सांप्रदायिक तनाव, दहेज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, एनडीपीएस, आइटी एक्ट जैसे संवेदनशील मामलों की शीघ्र समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. चार वर्षों से लंबित मामलों में तेजी लाने पर भी बल दिया गया. सभी थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर का फ्लेक्स बोर्ड लगाने के बात कही, ताकि ताकि आमलोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सके. साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए जनता के साथ सहयोगात्मक माहौल तैयार करने पर भी जोर दिया. एसडीपीओ ने अवैध खनन, शराब कारोबार और पशुओं के अवैध आवागमन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास, तिसरी के इंस्पेक्टर रोहित कुमार, हीरोडीह, धनवार, गावां, जमुआ व देवरी थाना प्रभारी महेश चंद्रा, सत्येंद्र कुमार पाल, अभिषेक सिंह, मणिकांत कुमार व सोनू कुमार, घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, ममता सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >