Giridih News: सभी गांव-टोलों में खुले राशन की दुकान, जन वितरण में व्याप्त गड़बड़ी दूर हो : राजेश

Giridih News: सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत डुमरियाटांड़ तथा तिलैया गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत में व्याप्त जन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग की है.

फारवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि देश की आजादी के 78 साल और झारखंड निर्माण के भी करीब 25 साल बीतने को हैं, लेकिन आज तक यदि सभी गांव-टोलों में गरीबों के लिए जन वितरण की दुकान तक नहीं खोली गयी हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास के नाम पर किस तरह लोगों को धोखा दिया गया है. कहा कि जिनके पास इन सुविधाओं को बहाल करने की जिम्मेदारी है, वे ही चुनाव आने पर गरीबों को तरह-तरह के प्रलोभनों में फंसा कर उनका वोट ले लेते हैं और बाद में गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है. इसलिए अब समय आ गया है कि लोग अपने जरूरी मुद्दों को लेकर संघर्ष शुरू करें.

“हक-अधिकार की लड़ाई तेज करनी होगी”

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने हक-अधिकारों की लड़ाई तेज करनी होगी. उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से अविलंब सभी पंचायतों में कम-से-कम वार्ड स्तर पर एक-एक राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया शुरू कर गरीबों के राशन की लूट बंद करने और उन्हें सहूलियत देने की मांग की. मौके पर मनोज यादव, मुकेश यादव, संजय मंडल, हृदय मंडल, धीरज वर्मा, बबलू मंडल, दामोदर मंडल, देवेंद्र मंडल, फूलचंद मंडल, शशि मंडल, मनोज मंडल, अभिषेक मंडल, सिंटू गोस्वामी, राहुल मंडल, विजय मंडल, पवन गोस्वामी, बीरबल मंडल, सोनू गोस्वामी, तालेश्वर मंडल, कारू मंडल, बिशु यादव, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >