मैराथन में सभी उम्र के काफी संख्या में प्रतिभागी ने पुनीत राय स्टेडियम से रेंबा रेलवे स्टेशन तक और रेंबा स्टेशन से पुनः स्टेडियम तक 10.5 किमी की दौड़ लगायी. विजेताओं को सर्टिफिकेट, मैडल, ट्रॉफी व नकज पुरस्कार दिया गया. पवन सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100, दीपक कुमार को द्वितीय पुरस्कार में 3100 तथा शैलेश राम को तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये नकद दिये गए.
अन्य प्रतिभागियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया. मैराथन दौड़ में बांधी पंचायत निवासी सबसे कम उम्र धावक (14वर्ष) जय दास को टॉप टेन में आने पर सम्मानित किया गया.इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का हौसला बढ़ता है : एसडीपीओ
खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में हौसला जागृत होता है. कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत उन्हें जागरूक करने की है. धनवार नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रंजन पांडेय ने कहा कि धनवारवासियों के लिए यह बहुत ही सुखद बात है कि उन्हें पुनीत राय स्टेडियम जैसा 600 मीटर ट्रैक वाला ग्राउंड मिला है.सभी को ग्रुप बनाकर तैयारी करनी चाहिए, ताकि वह उच्च शिखर तक पहुंच सकें. दौड़ के आयोजक बैजनाथ शंकर ने कहा कि इसी प्रखंड से होने के नाते क्षेत्र की प्रतिभा को उभारने के लिए उन्होंने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है. दौड़ में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, लायंस क्लब समेत कई विभाग के कर्मी सहित श्यामाकांत राय, राजेंद्र राय, अनिल चौधरी, अशोक वर्मा, अनिल अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, अजीत निषाद, सखी शरण चौधरी, बबन चौधरी, बीनू निषाद, मनोज निषाद, विजय निषाद आदि सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
