Giridih News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

Giridih News: प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडेयडीह निवासी मेरूलाल मरांडी व उसके दो साथी खुदीसार में लगे हाथीधाम मेला से शनिवार को अहले सुबह लौट रहे थे. इसी बीच मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गये. हादसे में पांडेयडीह निवासी मेरुलाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं दो अन्य घायल हो गये.

पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ डुमरी सीमा पर स्थित संघरवा नदी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो व्यक्ति घायल हैं. इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल भेजा. कुछ लोगों के अनुसार एक बाइक के चकमा देने से यह सड़क हादसा हुआ. थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >