कार में सवार उसके दो दोस्त रामू सिंह व डबलू रजक घायल हो गये. छोटू अपने भाई दिलीप सिंह की कार लेकर बुधवार की रात पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक अन्य वाहन की रोशनी के कारण उसकी कार बिजली पोल से टकरा गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी मिलने पर उसके पिता पवन सिंह मौके पर पहुंचे और उसे जमुआ सीएचसी ले गये. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल रामू सिंह व डबलू रजक का इलाज रांची में चल रहा है. छोटू सिंह तीन बच्चों का पिता था. घटना के बाद पत्नी व बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर पालमो की मुखिया चंचला देवी, संपूर्ण सिंह, जिप सदस्य विजय पांडेय आदि ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
