Giridih News: मालिक ने ही जला दिया मारुति वैन

Giridih News: पिपराडीह के समीप सुनसान स्थान में बुधवार को पूरी तरह से जला हुआ एक मारुति वैन मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी. जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि वाहन मालिक ने वैन जला दिया है.

डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह सड़क पर पिपराडीह के समीप सुनसान स्थान में बुधवार को पूरी तरह से जला हुआ एक मारुति वैन मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी. जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि वाहन मालिक ने वैन जला दिया है. इस संबंध में वैन मालिक के भाई ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि उसके भाई मानसिक रूप से बीमार है. उसने खुद वैन को जला दिया. बताया जाता है कि मवेशी चराने वाले लोगों की नजर जली मारुति वैन पर पड़ी. खबर लगते ही आसपास के वहां पहुंचे. सूचना पर पुलिस ने जब वैन के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया तो वैन पिपराडीह निवासी रोहित यादव का निकला. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की बताया कि वैन बार बार खराब हो रहा था, इसलिए उसने आग लगा दी. वहीं, घरवालों ने पुलिस को बताया कि रोहित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. रोहित के भाई ने थाना में आवेदन देकर रोहित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही. घटना में किसी अन्य के संलिप्त होने से इनकार किया है. डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन ने मामले की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >