झारखंड से महाकुंभ जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 घायल, अयोध्या से देवरी की महिला लापता

Giridih News: गिरिडीह जिले से प्रयागराज के लिए चला वाहन प्रयागराज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोग घायल हो गये. 4 की हालत गंभीर है. सभी एक ही परिवार के हैं.

Giridih News: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा से महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन शनिवार (15 फरवरी 2025) को दोपहर में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे चारपहिया वाहन से टकरा गया. हादसे में मोतीलेदा के बरमसिया गांव निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. अन्य 3 लोगों को मामूली चोटें आयी हैं. सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बरमसिया गांव से परिजन शनिवार को मिर्जापुर के लिए रवाना हो गये. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिर्जापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ महाकुंभ जा रहा वाहन

शुक्रवार को बरमसिया गांव से एक ही परिवार के सदस्य और उनके रिश्तेदार 2 अलग-अलग गाड़ियों से प्रयागराज के लिए रवाना हुए. यात्रा के दौरान शनिवार दोपहर मिर्जापुर के पास दुर्घटना हो गयी. हादसे में गणेश राणा उर्फ चरका राणा के एक पैर और गर्दन की हड्डी टूट गयी. उनकी मां पोदीना देवी का पैर टूट गया.

रिश्तेदारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

गणेश राणा की भाभी रेखा देवी और चचेरी बहन गांडेय थाना क्षेत्र के रसनजोरी गांव निवासी टुना देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. गणेश राणा की पत्नी ज्योति देवी सहित 2 अन्य भी घायल हुए हैं. परिजनों ने बताया कि एक अन्य वाहन से जा रहे रिश्तेदारों ने सभी घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरो गांव की महिला अयोध्या से लापता

शांति देवी का फाइल फोटो.

सगे-संबंधियों के साथ महाकुंभ गयी हरला पंचायत के भोजपुरो गांव के जगदीश मंडल की पत्नी शांति देवी (58) लापता हो गयी हैं. महाकुंभ स्नान के बाद वह अयोध्या गयीं थीं. 11 फरवरी को गांव के अन्य लोगों के साथ शांति देवी महाकुंभ गयीं थीं. कुंभ स्नान के बाद 12 फरवरी को अयोध्या गयी. लापता होने के बाद उनके साथ गये लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. महिला के पति ने देवरी थाना को पत्नी के लापता होने की सूचना दी है.

इसे भी पढ़ें

हवा में कूदने के शौकीन रहें तैयार, जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का रोमांच 16 फरवरी से

दुमका कोर्ट में पेशी के बाद बोलीं दीपिका, केंद्र पर बकाया हो जायेगा 2.36 लाख करोड़

झारखंड को कैंसरमुक्त बनाने के लिए सीएचओ, सहिया साथी और सहिया की ट्रेनिंग शुरू

विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हवलदार से हथियार छीनने का प्रयास, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >