Giridih News: जमुआ पुलिस ने बांधाटांड़ में बुधवार को छापेमारी कर छह क्विंटल जावा महुआ और तैयारी शराब नष्ट कर दिया

जमुआ. जमुआ पुलिस ने बांधाटांड़ में बुधवार को छापेमारी कर छह क्विंटल जावा महुआ और तैयारी शराब नष्ट कर दिया. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार को बांधाटांड़ में अवैध शराब भट्ठी संचालित होने की सूचना मिली थी. थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई रोहित सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में छापेमारी की. गांव […]

जमुआ. जमुआ पुलिस ने बांधाटांड़ में बुधवार को छापेमारी कर छह क्विंटल जावा महुआ और तैयारी शराब नष्ट कर दिया. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार को बांधाटांड़ में अवैध शराब भट्ठी संचालित होने की सूचना मिली थी. थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई रोहित सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में छापेमारी की. गांव के पूर्व दिशा में काफी संख्या में देशी महुआ शराब बनाने की भट्ठी दिखी. पुलिस को देखते ही संचालक भाग गये. पुलिस टीम ने भट्ठी, 6 क्विंटल जावा महुआ व तैयार महुआ शराब नष्ट किया. गांव के चार स्थान पर भट्ठी ध्वस्त की गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि महुआ शराब चुलाई के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >