Giridih News : जहरीले गुपचुप-चाट बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Giridih News : फूड प्वाइजनिंग मामले में हुई कार्रवाई

Giridih News : गिरिडीह. सदर प्रखंड के लेदा बजटो गांव में शनिवार को गुपचुप और चाट खाने के बाद फैली फूड प्वाइजनिंग की घटना के मामले में आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. शनिवार को लेदा बजटो गांव में ओभी लाल रजक के ठेले से गुपचुप-चाट खाने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी. लोगों को उल्टी-दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते करीब 49 लोग बीमार पड़ गये. हालत गंभीर होने पर सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान छह वर्षीय रंजन कुमार ने दम तोड़ दिया. मृतक रंजन के पिता राम किशोर प्रसाद वर्मा के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 100/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बॉक्स-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >