गृहस्वामी प्रभु महतो ने बताया कि बुधवार को वह घर में बिचाली लाकर रखे थे. सुबह जब कमरे से बाहर निकले तो देखा कि जहां बिचाली रखा हुआ था, वहां से आग की लपटें निकल रही थीं. धीरे धीरे आग पूरे घर में फैलने लगी. हो-हल्ला सुनकर अगल-बगल के लोग भी वहां जुटे और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच पिंडाटांड़ के मुखिया पति विश्वनाथ वर्मा को इस बात की जानकारी हुई. इसके बाद वह भी वहां पहुंचे और मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. गृहस्वामी ने बताया कि आगलगी में उन्हें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. बताया कि वहां पर बिचाली को काटने वाली मशीन, वाटर मोटर समेत कई चीजें जल गयीं. कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट हो सकता है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
