जानकारी के अनुसार पीड़ितों का पड़ोसियों के साथ साझेदारी में खेत में सब्जी लगाने का समझौता था. शनिवार को एक पक्ष खेत से सब्जी तोड़ लिया. रविवार को जब पीड़ित पक्ष सब्जी तोड़ने खेत पहुंचा, तो गोतिया ने उन्हें सब्जी तोड़ने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी.
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल तीनों का इलाजरत हैं.
क्या कहते हैं थानेदार
मामले को लेकर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. हालांकि, अभी तक थाना में किसी ने शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रावाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
