Giridih News: डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा की

Giridih News: डीसी ने मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में वैसे सभी योजनाए, जो वर्षों से पेंडिंग पड़ी हुईं हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने तथा शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने तथा पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने की बात कही.

डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मनरेगा, पीएम आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने और लोगों को इसका लाभ देने की हिदायत दी. डीसी ने मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में वैसे सभी योजनाए, जो वर्षों से पेंडिंग पड़ी हुईं हैं, उन्हें अविलंब पूर्ण कराने, मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने तथा शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने तथा पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य योजना को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने की बात कही.

आवास योजनाओं की ली गयी जानकारी

बैठक में अबुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, आवास योजना के लाभुकों की राशि की स्थिति की समीक्षा की गयी. डीसी ने सभी लंबित आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही. कहा कि किस्तों का भुगतान भी समय पर किया जाये. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी योग्य लाभुक इन योजनाओं से वंचित ना रहे. इस क्रम में सभी बीडीओ को लंबित योजनाओं में अगले एक हफ्ते में प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान डीसी ने बारी-बारी से सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जा सके और लोगों को उसका लाभ मिले. बैठक के क्रम में अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 23-24 व 24-25 में दिये गये लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम/द्वितीय व तृतीय किस्त भुगतान, फेल्यर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन, जियो टैगिंग आदि की जानकारी ली. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लक्ष्य को पूरा करने की बात कही. बिरसा हरित ग्राम योजना तथा बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में प्रगति लाने पर बल दिया. बैठक में डीडीस, निदेशक डीआरडीए, सभी बीडीओ, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >