Giridih news: भाकपा माले की बैठक, कई निर्णय

Giridih news: जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान पर लगातार चोट पहुंचा रही है. बिहार में मतदान के अधिकार से गरीब गुरबों और प्रवासी मजदूरों को बेदखल करने की कोशिश की जा रही है. इसलिए अभी से ही विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट के अधिकार को सुरक्षित करने हेतु हर मतदाताओं को जागरूक करने में मदद करना होगा.

बुधवार को भाकपा माले गांडेय, बेंगाबाद व गिरिडीह सदर प्रखंड कमेटी तथा गिरिडीह व गांडेय विधानसभा क्षेत्र के जिला कमेटी सदस्यों की बैठक कोरबंधा, केनारीधाम में हुई. जिला सचिव अशोक पासवान व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूरन महतो उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत साथी रामा सिंह समेत गिरिडीह व जमुआ के दिवंगत नेताओं के प्रति एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. गांडेय विस प्रभारी शंकर पांडेय ने दो सितबंर को बिरनी में जिला स्टैंडिंग कमेटी के निर्णयों को सुनाया. जिला कमेटी सदस्य सह असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव कन्हाई पांडेय ने एक सितंबर को धनबाद में संपन्न अंसगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन में गिरिडीह फैक्ट्री एरिया में मजदूरों के अधिकार और दुर्घटना में मारे गए मजदूरों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला. पूरन महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले विस चुनाव में स्थानीयता, वन भूमि पर बसे दलित आदिवासी और पिछड़े वर्ग सहित सभी लोगों का कच्चा मकान पक्का करने का वादा किया. कहा गया कि वन भूमि में सदियों से बसे आदिवासियों सहित सभी ग्रामीण गरीब गुरबों को वन पट्टा देकर जमीन का मालिकाना हक देने और रोजगार का अवसर देकर पलायन को रोकने की बात सरकार ने कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. थाना-ब्लॉक में बिचौलिया हावी हैं.

मोदी सरकार में लोकतंत्र पर हो रहा हमला

जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान पर लगातार चोट पहुंचा रही है. बिहार में मतदान के अधिकार से गरीब गुरबों और प्रवासी मजदूरों को बेदखल करने की कोशिश की जा रही है. इसलिए अभी से ही विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट के अधिकार को सुरक्षित करने हेतु हर मतदाताओं को जागरूक करने में मदद करना होगा. राजेश सिन्हा, गांडेय व प्रखंड सचिव दारा प्रसाद सिंह, पीरटांड़ प्रखंड संयोजक अजीत राय, गिरिडीह प्रखंड सचिव मसूदन कोल्ह के अलावा, हिमांशु शेखर सिंह, संतोष बास्के, रोबिन बास्के, लखी प्रसाद सिंह, नवीन पांडेय, गुंदवा देवी, सुनील बास्के ने भी अपने विचार रखे.

नौ सदस्यीय स्थायी कमेटी का गठन

संगठनों के विस्तार को ले 19 सदस्यीय प्रखंड कमेटी में से नौ सदस्यीय की प्रखंड स्थायी कमेटी का गठन करने किया गया. इसमें दारा प्रसाद सिंह, महताब अली मिर्जा, हिमांशु शेखर सिंह, लखी प्रसाद सिंह, नवीन पांडेय, संतोष बास्के, लोबिन बास्के, हीरालाल पंडित, सुनील बास्के को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >