Giridih News: लोन के नाम पर धोखाघड़ी मामले में दो पर केस

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र की जमडार पंचायत में लोन के नाम पर धोखाधड़ी मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मालूम रहे कि उक्त पंचायत में 120 महिलाओं का लोन भारत फाइनेंस कंपनी ने दी थी.

मामले को ले महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया था. महिलाओं का आरोप है कि रविशंकर मोदी व सिकंदर कुमार यादव की मिलीभगत से रुपयों की निकासी कर ली गयी. महिलाओं का कहना है कि आधार अपडेट के नाम पर अंगूठा लगवाया गया और लोन के सारे पैसे निकाल लिए गये. 120 खातों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपया की निकासी की गयी है. थाना प्रभारी महेशचंद्र ने कहा कि मामले में रविशंकर मोदी व सिकौदर कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >