Giridih News: बोड़ो से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित नव अल्ट्रासाउंड के बाहर खड़ी एक बाइक गुरुवार को चोरी हो गया. भुक्तभोगी बिरनी थाना क्षेत्र के द्वारपहरी धीरज यादव ने बताया कि वह नव अल्ट्रासाउंड में काम करता है.

बुधवार की रात जब वह अपना काम खत्म करके घर के लिए निकला रहा, तो उसकी बाइक संख्या जेएच 11टी 4883 गायब मिली. इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा, तो दो युवक उनके दोपहर तीन बजे बाइक ले जाते दिखे. भुक्तभोगी ने पचंबा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है. पुलिस अपने स्तर से काम कर रही है. जल्द ही बाइक जब्त कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >