Giridih News: पीरटांड़ में बाइक चालक की मौत

Giridih News: मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण निकेतन के पास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी. मधुबन पुलिस शव को जब्त कर पहचान में जुटी है.

घटना गुरुवार रात की है. तेज गति के कारण असंतुलित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ टकरा गयी. इससे चालक के सिर पर गंभीर चोट आयी और मौके पर ही मौत हो गयी. शव के पास से बरामद आधार कार्ड के हिसाब से दुबियाबेड़ा निवासी अनिल मुर्मू पिता कटी मुर्मू के रूप में हुई. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है. घटना की जानकारी के बाद मधुबन पुलिस शव को जब्त कर शव की पहचान व अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. पहचान के लिए संबंधित थाना को भी सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mayank tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >