Giridih News: इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. इस कारण शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है.

कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति को सड़क पर अचेत अवस्था में गिरा हुआ पाया गया था. सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले 72 घंटे तक शीतगृह में रखने का निर्णय लिया है, ताकि इस दौरान यदि कोई परिजन या पहचान करने वाला सामने आए तो विधि अनुसार प्रक्रिया पूरी की जा सके. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >