Giridih News: दो दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Giridih News: गिरिडीह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार से दो दिवसीय जिलास्तरीय 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गिरिडीह स्टेडियम में शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसी विजय सिंह बिरुआ, विशिष्ट अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सचिव राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, एसोसिएशन के सह सचिव अमित कुमार गुप्ता आदि ने ध्वज फहराकर किया.

कार्यक्रम के दौरान राकेश रोशन, अनिता ओझा, शिव सिन्हा, दीनदयाल हरि आदि भी थे. प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूल व क्लबों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं. पहले दिन विभिन्न दौड़, लांग जंप, हाई जंप, शॉटपुट समेत अन्य खेल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई.

मेडल देकर विजेताओं को किया पुरस्कृत

प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग के अंडर 12, अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 व अंडर 20 में हो रही है. विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया. प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा. रविवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >