Giridih News: ग्रामीण क्षेत्र में बनेगी 102 किमी सड़क

Giridih News: गांडेय प्रखंड में जल्द ही 102 किलोमीटर सड़कें बनेंगी. इसको लेकर आरडब्ल्यूडी ने 58 सड़कों की सूची तैयार कर पीएमजीएसवाई को प्रपोजल भेजा है.

जानकारी के अनुसार आरडब्ल्यूडी वर्क डिवीजन गिरिडीह ने गांडेय में सड़कों की सूची बनायी है. इसमें आरइओ रोड से नावाडीह, आरइओ रोड पंदना से नावाडीह, पीडब्ल्यूडी रोड ताराटांड़ से परसिया, आरइओ रोड पंदना से आदिवासी टोला पंदना, पीडब्ल्यूडी रोड बदगुंदा चरकपनिया से सुंदर टोला, आरईओ रोड शिबुआडीह से नदी तक, डहुआटांड़ आरईओ रोड माथाडीह से सिमराकुदर, तिलोबोनी से फोकलो पत्थर, डहुआटांड़ से सेरा टांड, डोकीडीह से इरचिट्टा, डोकीडीह से बभनडीहा, नवादा से टोटपा, अहिल्यापुर थाना से नवादा-टोटपा, नावसेर से पिंडरिया, आजाद नगर से आसहना, टोपैया से कर्रीबांक, बड़ाडीह से डहुआटांड़, मरगोडीह से देवनडीह कोल्हरिया, आदिवासी टोला लोहारी से जियनपुर, दासडीह दुर्गा मंदिर से चरकमारा बजरंगबली मंदिर तक, आरईओ रोड बेलाटांड़ से आदिवासी टोला, आरईओ रोड तेलखारी से तेलखारी राय टोला, मंडरडीह से लकठाही, मंडरडीह से चंपापुर, हरदिया से मंगाहीर, हरदिया से चरकपथला, आमरे से बड़कीटांड़, बुटबरिया से चिहुंटिया, ताराटांड़ से कुंडलवादह भाया मंझलीटांड़, देवपुर से लखनपुर पहाड़ी टोला, झितरी से बरोटांड़, अंधरकोला से कोइरीडीह, घोसको स्कूल से चमलिटी, चिकसोरिया से दुखिया डीह, अहिल्यापुर से धरधरवा, रक्सकुटो से डोकीडीह, घोराजोरी से दलवाडीह, ओझाडीह से केराडाबर, हड़माडीह से धर्मपुर, कस्तूरबा विद्यालय से नायकडीह, आदिम जाति स्कूल से कुसंभा, पुराना पंचायत भवन से महेशमुंडा श्मशान घाट, निर्मला गर्ल्स स्कूल महेशमुंडा से बड़कीटांड़ समेत कई सड़कों का डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया है. आरइओ के कनीय अभियंता फैयाज अहमद ने बताया कि सड़क निर्माण को ले सूची बनाकर पीएमजीएसवाई को भेजा गया है. प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति के उपरांत सड़क निर्माण का कार्य होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >