Giridih News :नरक निगम बन गया है गिरिडीह नगर निगम : भाकपा माले

Giridih News :भाकपा माले के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम गिरिडीह नरक निगम बन गया है. उन्होंने कहा कि नाला में बहकर मासूम बच्चे की मौत की घटना ने नगर निगम की लापरवाही उजागर कर दिया है. कहा कि नरक निगम बन गया है गिरिडीह नगर निगम

भाकपा माले के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम गिरिडीह नरक निगम बन गया है. उन्होंने कहा कि नाला में बहकर मासूम बच्चे की मौत की घटना ने नगर निगम की लापरवाही उजागर कर दिया है. कहा कि जुलाई माह में नगर निगम को आवेदन देकर शहरी क्षेत्र के सभी नालियों को स्लैब से ढकने की मांग की गयी थी. माले की मांग पर चार सौ स्लैब बनाये भी गये, लेकिन उसको लगाने की पहल नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि यदि सभी जगहों पर नालों पर स्लैब लग जाता, तो इस तरह की घटना नहीं होती. श्री सिन्हा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और उनके अन्य बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकारी स्तर पर वहन करने की मांग की है.

बच्चे की मौत पर जताया शोक

बच्चे की हुई मौत पर समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने शोक जताया है. कहा कि इस भ्रष्ट व्यवस्था तथा सामाजिक सरोकार से कोई वास्ता नहीं रखने वाले नेताओं के भरोसे नहीं रहते हुए खुद जानमाल की सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग से अपने अगल-बगल की सड़क व नाली की व्यवस्था को दुरुस्त करें. शहर की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. सरकारी आलाधिकारी सिर्फ नेताओं की परिक्रमा व लूट में व्यस्त रहकर मानवता भी भूल गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >