गिरिडीह में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहा. दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई. दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छटा, तो आसमान में बादल छा गये. सुबह करीब 11 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश शुरू हो गयी. लगभग दो घंटे बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया. इससे आवाजाही प्रभावित हो गयी. बारिश थमने के बाद भी दिनभर आसमान में घने बादल छाये रहे. धूप नहीं निकली और मौसम सुहावना बना रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
