गिरिडीह : होली में पूरा परिवार गया था गांव, चोरों ने घर से उड़ा लिया लाखों का सामान

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पटेल नगर में उनका अपना मकान है. होली में पूरा परिवार अपने पैतृक गांव चतरा स्थित देवरी गांव गया हुआ था.

मृणाल कुमार, गिरिडीह : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर में चोरों ने राजदेव रजक के घर को निशाना बनाया है. भुक्तभोगी ने मुफस्सिल थाना पुलिस को आवेदन देकर चोरी की घटना का उद्भेदन करने की मांग की. राजदेव रजक का कहना है कि होली में पूरा परिवार अपने पैतृक गावं चतरा गये हुए थे, उसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. उनका कहना है कि 8 लाख के जेवरात, नगदी समेत कई कीमती सामान चोरी हो गया है.

होली में गांव गया हुआ था पूरा परिवार

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पटेल नगर में उनका अपना मकान है. होली में पूरा परिवार अपने पैतृक गांव चतरा स्थित देवरी गांव गया हुआ था. गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे जब वापस अपने घर पटेल नगर पहुंचा तो देखा कि ग्रील गेल का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने के बाद देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा है. इसके बाद हो-हल्ला मचाया गया तो आस पास के लोग मौके पर पहुंचे.

Also Read: गिरिडीह : बगोदर के फुटपाथ दुकानों में लगी आग, 30 लाख रुपये का सामान जलकर खाक

10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी

जानकारी के मुताबिक चोरों ने करीब 8 लाख रुपये का जेवरात, 15 हजार रुपये नगदी, दो एलसीडी टीवी, कांसा- पीतल के बर्तन समेत कई सामान उड़ा ले गये थे. भुक्तभोगी ने बताया कि चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच – पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने कहा है कि जल्द से चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read: गिरिडीह कोलियरी महाप्रबंधक ने किया उत्पादन कार्य का निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >