Giridih Crime News: गिरिडीह के हरलाडीह में दो नाबालिगों से गैंगरेप, इलाके में सनसनी

Giridih Crime News: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जतरा मेला से लौटते वक्त अज्ञात युवकों ने सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. डॉग स्क्वॉड, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डंप के जरिए आरोपियों की तलाश जारी है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

पीरटांड से भोला पाठक की रिपोर्ट

Giridih Crime News: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने में आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़िता में से एक नाबालिग ने हरलाडीह ओपी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सुनसान इलाके में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हरलाडीह क्षेत्र में जतरा मेला लगाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. इसी मेले में दोनों नाबालिग लड़कियां भी दूसरे ग्रामीणों के साथ पहुंची थीं. देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ अज्ञात युवकों ने दोनों लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए.

एसपी और एसडीपीओ ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को गिरिडीह एसपी डॉ बीमल कुमार और एसडीपीओ सुमीत प्रसाद हरलाडीह पहुंचे और खुद घटनास्थल का इंस्पेक्शन किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फास्ट और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

डॉग स्क्वॉड, तकनीकी टीम और सीसीटीवी की मदद

जांच को तेज करने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम को भी लगाया गया है, जो घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सबूत जुटा रही है. बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके साथ ही, तकनीकी टीम कॉल डंप निकालकर संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: सिस्टम रुका, इंसानियत दौड़ी! गणतंत्र दिवस मेले के बाद मुखिया ने बचाईं कैंपर सवारों की जान

पीड़िता का कराया गया मेडिकल टेस्ट

दोनों नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजा गया है. इधर घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: रिपब्लिक डे पर धनबाद को मिली हाईटेक पुलिस कंट्रोल रूम की सौगात, डीसी-एसपी ने की शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >