इस दौरान सितारा बैकरी बरवाडीह तथा मन्नत ऑटो पार्ट्स, कोलडीहा से दो बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया. यह अभियान जिला प्रशासन के आदेश से चलाया गया था.
बाल श्रम को लेकर किया गया जागरूक
टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण कर बाल श्रम संबंधी कानूनों की जानकारी भी दी तथा बच्चों को मजदूरी में न लगाने की अपील की. अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं विक्रम कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से रवींद्र कुमार सिन्हा, बाल कल्याण समिति से योगेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमारी, प्रभारी मुफ्फसिल थाना तथा बनवासी विकास आश्रम, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन से सामुदायिक कार्यकर्ता रूपा कुमारी, उत्तम कुमार और नीरज मुर्मू आदि शामिल थे.
