Giridih News :बृंदा में सड़क से हटाया गया कचरा

Giridih News:रनी प्रखंड में ढाई माह से लगातार हो रही मूसलधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं, गांव की गलियां भी कीचड़मय हो गयी हैं. इसको देखते हुए सोमवार को पड़रिया पंचायत के बृंदा गांव के युवकों ने जेसीबी लगवाकर सड़क से कचरा हटवाया और जमा गंदा पानी से ग्रामीणों को निजात दिलायी.

बिरनी. बिरनी प्रखंड में ढाई माह से लगातार हो रही मूसलधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं, गांव की गलियां भी कीचड़मय हो गयी हैं. इसको देखते हुए सोमवार को पड़रिया पंचायत के बृंदा गांव के युवकों ने जेसीबी लगवाकर सड़क से कचरा हटवाया और जमा गंदा पानी से ग्रामीणों को निजात दिलायी. इसमें उमाशंकर पंडित ने अहम भूमिका निभायी. दीपक साव ने बताया कि बरसात के मौसम में हमारे आसपास में अक्सर जल जमाव हो जाता है. इस सड़क से पड़रिया, मनिहारी समेत अन्य गांव को लोग आना-जाना करते हैं. गांव के प्रति उनकी सोच बदलने के लिए कचरा साफ कराने का निर्णय लिया गया. कहा कि जल निकासी की व्यवस्था कर क्षेत्र को साफ सुथरा रखना है. सफाई अभियान में बीरेंद्र साव, केदार साव, अशोक साव, पप्पू पंडित, दीपक साव, मिथुन पंडित, उमेश राय, गोविंद साव, भरत साव समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >