Giridih News :सड़क किनारे लगा कचरे का अंबार, आवाजाही में परेशानी

Giridih News :सड़क किनारे लगा कचरे का अंबार, आवाजाही में परेशानी

नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे कचरों का अंबार परेशानी का सबब बना हुआ है. स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक अड़चन पैदा कर रही है. प्लास्टिक की वजह से नगर निगम क्षेत्र की कई नालियां जाम हैं. वहीं, कचरों ने निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है. नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों की स्थिति लगभग यही है. नालियों में प्लास्टिक व कचरा जमा है. इधर, आउटसोर्सिंग कंपनी आकांक्षा द्वारा प्रतिदिन वार्ड के सभी मोहल्लों में कचरा का डोर-टू-डोर कलेक्शन सही तरीके से नहीं किये जाने के कारण भी शहरवासियों को परेशानी होती है. यह भी कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को डस्टबिन रखने का आदेश दिये जाने के बाद भी यह बेअसर साबित हो रहा है. खासकर किराना दुकानदारों को डस्टबिन व सब्जी वालों को बोरा रखने का आदेश दिया गया था. इसके तहत कुछ दुकानदारों द्वारा डस्टबिन रखा, लेकिन अधिकांश दुकानदार इस आदेश की अनदेखी कर रहे हैं. इसके कारण सड़कों के किनारे गंदगी फैलती है. इससे नालियों के जाम होने की भी समस्या उत्पन्न होती है. कचरा जमा रहने के कारण इससे संड़ांध उत्पन्न होता है.

सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति

डॉक्टर लेन, गद्दी मोहल्ला, टुंडी रोड, बक्शीडीह रोड, पंजाबी मोहल्ला, पचंबा, व्हीटी बाजार, कोलडीहा, बरवाडीह आदि इलाकों में सड़क किनारे कचरा जमा रहता है. शहरवासियों का कहना है कि जहां-तहां गंदगी का अंबार लगा रहने के कारण कठिनाई होती है. मकतपुर के सुजीत कुमार का कहना है कि साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है. जहां-तहां गंदगी का अंबार लगा रहता है. प्लास्टिक व कचरा जमा रहने के कारण नालियां जाम हो जाती है. लोगों ने नगर प्रशासक से सफाई अभियान में तेजी लाने और स्वच्छता अभियान से जुड़े पदाधिकारी को जिम्मेदारी का निर्वाह करने का निर्देश देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >